About Me Inquire India

About Inquireindia.com
Inquireindia.com (इंक्वायर इंडिया डॉट कॉम) बदलते समय में पत्रकारिता का ऐसा मंच है, जहां सिर्फ पत्रकारिता के मूल्यों को तरजीह दी जाती है और मिशनरी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाती है। हमारे लिए पत्रकारिता कोई सेवा नहीं, एक व्रत के समान है, जहां बिना लाग-लपेट के खबरों को सीधे जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है। पत्रकाaरिता का मूल सत्य और ईमानदारी पर टिका है। जहां सत्य और ईमानदारी नहीं, वहां पत्रकारिता किसी कलंक से कम नहीं। हमारी कोशिश है कि खबरों को बिना तोड़-मरोड़ किए, जस-का-तस पाठकों तक पहुंचा दिया जाए, ताकि सच और झूठ सामने आ जाए।
प्रतिबद्ध, पेशेवर और ईमानदार पत्रकारों की टीम से लैस ‘इंक्वायर इंडिया डॉट कॉम’ की हर स्टोरी पत्रकारिता के मापदंडों के अनुरूप आप तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। किसी भी तरह की राजनीति, किसी भी पार्टी और किसी भी विवाद से परे होकर हम सिर्फ वही खबर आप तक पहुंचा रहे हैं, जो धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और जनता की उम्मीदों पर खड़ी है।