top of page
  • RSS Social Icon
  • LinkedIn Social Icon
  • Google+ Social Icon
  • Facebook Social Icon
  • Instagram Social Icon
  • Pinterest Social Icon
  • Twitter Social Icon

Today Special News on Inquire India

  • Writer: Inquire India
    Inquire India
  • Nov 17, 2018
  • 3 min read

दिल्ली के बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर आई है। दिल्ली सरकार 70 हजार से अधिक दिल्लीवासियों को मुफ्त में तीर्थाटन करवाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार और आईआरसीटीसी के बीच करार भी हो चुका है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए 70 ट्रेनों की मांग की है, जिसके लिए शुरुआती पेमेंट भी की जा चुकी है।



इस बार ममता बनर्जी शहरों के नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हुई हैं। उन्होंने कहा कि, ‘बीजेपी हिस्ट्री चेंजर है, नेम चेंजर है, नोट चेंजर है, इंस्टीट्यूशन चेंजर है, लेकिन गेम चेंजर नहीं है।



मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे दृष्टि पत्र नाम दिया। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार राज्य के 17 लाख छोटे किसानों की पूरी फसल खरीदेगी। इसके तहत किसानों की उत्पादित पूरी फसल खरीदी जाएगी। भाजपा ने महिलाओं के लिए अलग से नारी शक्ति संकल्प पत्र भी जारी किया।



झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास। नाम ही काफी है। सूबे में पहचान का कोई संकट नहीं। जब तक नेतागीरी से पहले मजदूरी करते थे, तब तक अपना काम निकालने के लिए दूसरों के सामने चिरौरी करते थे, लेकिन किस्मत ने जब पलटी खाई और सत्ता की कुर्सी मिली, पूरा झारखंड साहब के सामने नतमस्तक है।



‘मी टू’ से तो आप सभी वाकिफ हैं। कहीं-न-कहीं सबका सवाल ‘मी टू’ में आवाज उठाने वाली हर महिला की तरफ उठता है कि जब आवाज उठानी थी, तब तो उठाई नहीं, तो अब क्यों? ...तो इसका जवाब शायद यह हो कि जब तक बर्दाश्त कर सकते थे, किया, लेकिन अब हमारी बर्दाश्त करने की लिमिट खत्म हो गई। ऐसी ही एक महिला जर्नलिस्ट हैं, जिन्होंने देर से ही सही, लेकिन ‘मी टू’ से प्रभावित होकर अपनी आवाज को बुलंद किया।




योगी आदित्यनाथ इन दिनों राज्य के शहरों का नाम बदलने को लेकर चर्चा में हैं। सीएम बनने के बाद वह अब तक तीन शहरों के नाम बदल चुके हैं, और आगे भी कई शहरों का नाम बदले जाने की आशंका है। बदलने वाले नामों की लिस्ट में हाथरस का नमा एक बार फिर से शामिल हो गया है। सवाल यह है कि हास्य कवि काका हाथरसी का शहर हाथरस कब तक सस्ती राजनीति का शिकार होता रहेगा?



राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अपने ही बुने सियासी जाल में बुरी तरह उलझते जा रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए के सहयोगी दल की ओर बिहार की तीन सीटें जीतने वाली रालोसपा को अगले लोकसभा चुनाव में एनडीए की ओर से कोई भाव नहीं दिया जा रहा है। जबकि, उनके धुर विरोधी बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू सुप्रीमो एनडीए में आंख का तारा बने हुए हैं।



रेल मंत्री पीयूष गोयल को लखनऊ में रेलकर्मियों के ही भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने रेलमंत्री के सामने ही ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। एक कार्यक्रम के दौरान नई भर्तियों वाले प्रशिक्षु कर्मचारी लंबित मांगों का मुद्दा उठा रहे थे। इस पर रेल मंत्री ने आश्वासन दिया, लेकिल इससे कर्मी संतुष्ट नहीं हुए और हंगामा खड़ा कर दिया।



राजधानी दिल्ली में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने जीत से शंखनाद किया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेली जा 10वीं महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पूर्व विश्व चैंपियन भारत की मुक्केबाज सरिता देवी ने 60 किलोग्राम भार वर्ग के प्रीक्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।



जी हां! 12 दिसंबर को नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। अंबानी के घर पर शादी की रौनक अभी से शुरू हो चुकी है। ईशा की शादी से पहले की रस्में उदयपुर में होंगी, इसके बाद मुंबई में साथ फेरे होंगे।



Comments


Don't Miss Out

Sign Up and Get All News Update

  • LinkedIn Social Icon

©2023 by Mrs Frost. Proudly created with Wix.com

bottom of page